
मिलिट्री इंटेलीजेंस बरेली ने टेलीफोन से दी सूचना
यूनिट 883 पशु परिवहन बटालियन में तैनात सैन्यकर्मी मारू विजय कुमार ने कैंट थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली ने टेलीफोन करके बताया की कैंट में एक संग्धित अज्ञात व्यक्ति जो भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहने हुए टहल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे मारू विजय और इंटेलिजेंस की टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया।
कैंट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूछताछ में व्यक्ति सही जवाब नहीं दे पा रहा था। शक होने पर जब उसका आईडी कार्ड की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। टीम उसे पड़कर थाना कैंट ले गई। थाने में जब उसे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अखिल कलिता पुत्र वीरेंद्र कलिता निवासी असम बताया। टीम ने आशंका जताई कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।