बरेली

फर्जी सीबीआई अफसर ने युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, जेल भेजने की धमकी देकर हड़पे रुपये, जानें पूरा मामला

साइबर अपराधियों ने इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक को फ्रॉड केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट का हजारों रुपये लूट लिए। खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले इन ठगों ने फोन कॉल पर पीड़ित को ऐसा जाल में फंसाया कि वह डरकर लगातार पैसे भेजता चला गया।

less than 1 minute read
Nov 30, 2025

बरेली। साइबर अपराधियों ने इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक को फ्रॉड केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट का हजारों रुपये लूट लिए। खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले इन ठगों ने फोन कॉल पर पीड़ित को ऐसा जाल में फंसाया कि वह डरकर लगातार पैसे भेजता चला गया। हैरान करने वाली बात यह है कि ठगों ने युवक को यह तक धमकी दे डाली कि एक घंटे में सीबीआई तुम्हारे घर पहुंच रही है।

महानगर निवासी सैयद हुसैन शमीम नकवी ने बताया कि उनके मोबाइल पर अचानक एक कॉल आई। कॉलर ने भारी भरकम लहजे में खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ फ्रॉड का गंभीर केस दर्ज है। यह सुनते ही वह घबरा गए। ठग ने इसी डर का फायदा उठाकर उन्हें विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर किया। भयभीत शमीम ने तुरंत 68,450 रुपये भेज दिए।

पीड़ित ने बताया कि थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई, इस बार ठग ने बैंक का कर्मचारी बनकर बात की। उसने खाते ब्लॉक होने और गिरफ्तारी जैसे झांसे देकर पीड़ित को और डराया। लगातार मिल रही धमकियों से विचलित युवक ने बिना कुछ सोचे-समझे निर्देशानुसार रुपये भेज दिए। रकम गायब होने के बाद जब शमीम को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इज्जतनगर थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया किसी संदिग्ध कॉल पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Also Read
View All

अगली खबर