बारादरी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और पति पर अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ पति ने मारपीट की।
बरेली। बारादरी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और पति पर अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ पति ने मारपीट की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला के अनुसार उसका 2019 में उसका विवाह बारादरी के संजय नगर निवासी विवेक कुमार पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पीड़िता का पति विवेक कुमार, ससुर विजय कुमार, सास सरला देवी, और ननद काकुल व मानसी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
महिला का आरोप है कि उसके ससुर विजय कुमार उसके पति की गैर-मौजूदगी में उसके कमरे में आकर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करते थे। वहीं पति विवेक कुमार का गोरखपुर की आयुषी नाम की एक लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। पति ने कई बार उसे धमकाया कि वह आयुषी से विवाह करना चाहता है और यदि महिला ने सहमति नहीं दी, तो उसे जान से मारकर दूसरी शादी कर लेगा। पीड़िता महिला ने पति, सास, ससुर और दो ननद पर एफआईआर दर्ज कराई है।