बरेली

LOC के लीक दस्तावेजों के मामले में फोटोस्टेट दुकानदार पर FIR दर्ज

19 जनवरी को फोटोस्टेट की दुकान पर पाए गए थे एलओसी के गोपनीय दस्तावेज।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2018, 1:02 PM IST
Indian Army
Indian Army

बरेली। कैंट के बीआई बाजार में फोटो स्टेट की दुकान पर एलओसी के नक्शे के मामले में कैंट थाने में सेना की तरफ से दो अज्ञात सैनिकों सहित फोटो स्टेट दुकान संचालक के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक फोटो स्टेट किए जाने वाले दस्तावेजों में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) में सेना की चौकियों, चेक पोस्ट और मूवमेंट आदि की जानकारी थी, जो बेहद गोपनीय है। इस मामले में फिलहाल खुफिया एजेंसी जांच कर रही हैं, वहीं दुकान से दस्तावेजों का बंडल लेकर सेना द्वारा सीज कर लिया गया है।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जब उत्तर प्रदेश समेत तमाम जगहों पर अलर्ट घोषित है, ऐसे में सेना के बेहद गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने के मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। इस मामले में थोड़ी सी चूक भी भारी पड़ सकती है। लिहाजा स्थानीय पुलिस, आर्मी इंटेलिजेंस, एटीएस और एलआईयू सहित कई खुफिया एजेंसी इसकी गंभीरता से जांच कर रहीं हैं।

इस मामले की सेना ने अपने स्तर ये जांच पूरी करने के बाद मंगलवार को हवलदार प्रभात कुमार शाही की तरफ से शासकीय गुप्त बात अधिनियम 2005 की धारा 5 जिसमें सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़, उनकी नकल करना शामिल है, के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दस्तावेज लेकर आने वाले दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।

ये था मामला
बरेली के कैंट इलाके में स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान यारेंस ट्रेडर्स पर मोबाइल सेट की बिक्री और फोटोस्टेट का काम होता है। 19 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान पर दुकान संचालक कृष्णा और उनकी मां बैठी थीं। तभी दो लोग एलओसी के नक्शे समेत 150 पेज के दस्तावेज लेकर आए और फ़ोटो स्टेट करने के लिए कहा। दुकान पर अधिक भीड़ होने के चलते दुकानदार ने फोटोस्टेट कॉपी देर से देने की बात कही।

उसके बाद वो लोग नक्शे थोड़ी देर में लेने की बात कहकर वहां से चले गए। दुकानदार का कहना है कि उन नक्शों में कुछ बहुत गोपनीय नक्शे थे। सभी की दो दो कॉपी फोटोस्टेट करने के लिए कहा गया था। कुछ गोपनीय नक्शे भी थे सभी के दो दो फ़ोटो स्टेट कराने को कहा गया था। लेकिन उनके आने से पहले ही सेना ने छापामारी कर मशीन को सीज कर लिया और नक्शों को कब्जे में ले लिया। फ़ोटो स्टेट मशीन को सीज कर दिया। इस घटना के बाद से ही खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गईं और मामले की जांच में जुट गईं।

Updated on:
24 Jan 2018, 1:02 PM IST
Published on: