बरेली

जंक्शन रोड पर आग का तांडव, दो मंजिला इमारत धू-धू कर जली, श्रीराम फाइनेंस का दफ्तर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

जंक्शन रोड स्थित एक बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे दो मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Dec 31, 2025

बरेली। जंक्शन रोड स्थित एक बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे दो मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों और भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि इस दो मंजिला इमारत में ऊपर की मंजिल पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी का ऑफिस संचालित था, जबकि नीचे के फ्लोर पर जन्म मोर्चा अखबार का कार्यालय और गुरमीत प्रिंटर की दुकान चल रही थी। आग की चपेट में आकर श्रीराम फाइनेंस कंपनी का पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर