4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने खेली खून की होली… पत्नी का रेत दिया गला, प्रेमी पर फेंका तेजाब, वजह जानकर उड़े होश

चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले की बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला के साथ रह रहे युवक पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

2 min read
Google source verification

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले की बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला के साथ रह रहे युवक पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलग रह रही थी आरती, प्रेमी के साथ रहने लगी थी

पुलिस के मुताबिक, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ले निवासी मोहन पांडेय से आरती का विवाह हुआ था। वैवाहिक जीवन में विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरती अजीजगंज में बृजदीप नामक युवक के साथ रहने लगी थी। इस बात को लेकर मोहन पांडेय नाराज चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

मुखौटा लगाकर पहुंचा आरोपी, पहले फेंका तेजाब

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे मोहन पांडेय मुखौटा लगाकर आरती के घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा खुलते ही उसने अंदर मौजूद बृजदीप पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में बृजदीप गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद आरोपी अंदर घुस गया।

धारदार हथियार से की हत्या

घर में घुसते ही आरोपी ने आरती की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आरती की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। बताया जा रहा है कि घायल बृजदीप ने भी बचाव में पलटवार किया, जिससे वह भी घायल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस की वजह से फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।