बरेली

खेत से लौटते युवक पर फायरिंग, पड़ोस में खड़ी महिला के माथे में धंसी गोली, हालत नाजुक

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पूरनापुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश में चली गोली एक महिला के माथे में जा लगी। गंभीर हालत में घायल महिला को दोहरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

less than 1 minute read
Apr 05, 2026

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पूरनापुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश में चली गोली एक महिला के माथे में जा लगी। गंभीर हालत में घायल महिला को दोहरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल पक्ष के विनोद उर्फ बंटू ने बताया कि गांव के अमित, सुमित और कुनाल ने शनिवार को उसके घर में घुसकर उसकी मां शिव देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस घटना के बाद उसकी मां ने थाना बिथरी चैनपुर में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

खेत से लौटते समय हमला, जमीन पर गिराकर पीटा

रविवार सुबह करीब 8:45 बजे विनोद खेत से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अमित और सुमित ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। विनोद के मुताबिक, जब वह भाग रहा था तभी अमित ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। वह तो बच गया, लेकिन पास में खड़ी महिला गीता के माथे में गोली जा लगी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Also Read
View All
LPG संकट, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं, टास्क फोर्स अलर्ट, अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा ‘छोटू’ सिलिंडर

मेरी मम्मी नू पसंद नइयों तू, सुनंदा शर्मा की स्टार नाइट में बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठियां फटकीं, करीब से देखने की होड़

बिथरी की सियासत में बड़ा धमाका, गिरधारी पप्पू की एंट्री तय, चुनाव लड़ने का ऐलान, बदलेंगे समीकरण

बरेली अपर जिला जज तबरेज अहमद व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी समेत 50 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

डॉन सर्विस से रोशन हुआ शहर, ‘जी उठे मसीह’ के संदेश में डूबा इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च, गूंजे स्तुति गीत

अगली खबर