बरेली

पति ने बीच सड़क पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने थाने में दी तहरीर, तीन तलाक कानून बनने के बाद बरेली में पहला मामला…

— महिला का आरोप है कि चार अगस्त को उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया।— ढाई साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 4:39 PM IST
Feature image

बरेली। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद बरेली में पहला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि चार अगस्त को उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया है।

ये है मामला
शीशगढ़ निवासी अकसीर का निकाह मोहल्ले के ही मुस्तजाब से पांच साल पहले हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। करीब ढाई साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। अकसीर का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बाद में घर से निकाल दिया। 28 अप्रैल 2019 को भी शौहर मुस्तजाब ने उसके साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने चार्जशीट नहीं लगाई।

पुलिस के कार्रवाई न करने से शौहर के हौसले बुलंद हो गए। चार अगस्त को जब वो अपने बेटे के साथ घर आ रही थी, तभी शौहर ने रास्ते में उससे बेटे को छीनने का प्रयास किया। तभी उसने तीन बार तलाक बोल दिया। इस मामले में अकसीर के पिता का कहना है कि मुस्तजाब अब दूसरा विवाह भी कर चुका है। तीन तलाक को लेकर कानून बनने के बाद अकसीर ने शौहर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में सुरेंद्र सिंह पचौरी, थाना प्रभारी शीशगढ़ का कहना है। फिलहाल तहरीर की बात उनके संज्ञान में नहीं है। मालूम करके इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

Published on: