बरेली

बरेली सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे सिंचाई मंत्री

सिंचाई मंत्री ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2019, 5:54 PM IST
Five killed in road accident, irrigation Minister reached hospital
बरेली सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे सिंचाई मंत्री

बरेली। अलीगंज में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। जबकि पांच अन्य घायल है। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना पर सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जानने के साथ ही मृतकों के परिजनों से भी मुलाक़ात कर ढांढस बंधाया। सिंचाई मंत्री ने जिला अस्पताल के सीएमएस को घायलों के लिए उचित इलाज का प्रबंध करने का आदेश दिया साथ ही हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया।


ये भी पढ़ें

दो महिला एक बच्चे समेत पांच की मौत

अलीगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज से सिरौली की तरफ जा रहे टैम्पो की पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक साइकल सवार दम्पत्ति भी चपेट में आ गए। जिसमे साइकल सवार महिला श्रीवती की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही हादसे में ममता और उसके छह साल के बेटे केशव की भी मौत हो गई। हादसे में घायल कुंवरपाल नाम के युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

accident , irrigation Minister reached hospital" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/14/20190614_165304_4709772-m.jpg">

फतेहगंज पूर्वी में भी फ़ूड इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रोजा में तैनात फ़ूड इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। जाटवपुरा के रहने वाले कपिल देव ऋषिपाल रोजा में फ़ूड इंस्पेक्टर थे वो अपने ड्राइवर प्रेमशंकर के साथ कार से रोजा जा रहे थे रास्ते में उनकी गाडी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहाँ पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Published on: