बरेली

पांच साल का इश्क, मजहब की दीवार तोड़कर मंदिर में प्यार ने रचाई शादी, अब मिली ये धमकी

प्यार के लिए हिम्मत दिखाना इतना आसान नहीं होता, और मीरगंज की 20 वर्षीय युवती अंशिका ने यही कर दिखाया। उसने अपने प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाया और अपने प्रेमी मोनू के साथ मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। पंडित केके शंखधार ने मंत्रोच्चार के बीच दोनों को परिणय सूत्र में बांधा।
less than 1 minute read
Jan 09, 2026
Feature image

बरेली। प्यार के लिए हिम्मत दिखाना इतना आसान नहीं होता, और मीरगंज की 20 वर्षीय युवती अंशिका ने यही कर दिखाया। उसने अपने प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाया और अपने प्रेमी मोनू के साथ मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। पंडित केके शंखधार ने मंत्रोच्चार के बीच दोनों को परिणय सूत्र में बांधा।

धर्म परिवर्तन के बाद अंशिका ने अपना नाम बदलकर नई पहचान ले ली। शादी से पहले शुद्धिकरण की सभी रस्में पूरी की गईं, अग्नि के सामने सात फेरे लिए गए और सुहाग के प्रतीक धारण किए गए।

पांच साल पहले शुरू हुआ था प्यार

अंशिका और मोनू की मुलाकात करीब पांच साल पहले भोजीपुरा के मेले में हुई थी। बात दोस्ती तक गई और धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। मोनू दिल्ली में फल-सब्जी के कारोबार से जुड़ा है। लेकिन जैसे ही अंशिका ने अपने परिवार को रिश्ते की जानकारी दी, परिवार ने धर्म को लेकर विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि अंशिका को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं।

प्यार की कीमत, सुरक्षा की मांग

शादी से पहले अंशिका ने जिला प्रशासन को शपथ पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट लिखा कि धर्म परिवर्तन उसकी स्वेच्छा से हुआ और कोई दबाव नहीं था। इसके बावजूद शादी के बाद जोड़े को खुद को असुरक्षित महसूस हो रहा है। दोनों फिलहाल किसी गोपनीय और सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर