बरेली

पांच बार विधायक रहें मुलायम सिंह यादव के करीबी सपा नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सियाराम सागर पांच बार फरीदपुर विधानसभा से रहे विधायक

less than 1 minute read
Jul 15, 2019
Former Samajwadi Party MLA Siyaram Sagar dies
पांच बार विधायक रहें मुलायम सिंह यादव के करीबी सपा नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बरेली।खांटी समाजवादी नेता पूर्व विधायक डॉक्टर सियाराम सागर का सोमवार सुबह निधन हो गया वो 74 वर्ष के थे। पूर्व विधायक सियाराम सागर के लीवर में इंफेक्शन था जिसका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। सियाराम सागर जिले में समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से एक थे और वो सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है और सपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सियाराम सागर का अंतिम संस्कार फरीदपुर में होगा।

1977 में जीते पहला चुनाव

सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में विधायक बने थे। इसके बाद वो 1989 निर्दलीय चुनाव लड़ कर विधायक बने। सियाराम सागर समाजवादी पार्टी के टिकट पर 1993,2002 और 2012 में फरीदपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में भी वो सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Published on:
15 Jul 2019 08:46 am