
पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार (फोटो- पत्रिका)
Bareilly News: कैंट क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात शहदाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उस समय आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
युवती का कहना है कि वह करीब डेढ़ वर्ष तक युवक के साथ किराए के मकान में लिवइन में रही। इस दौरान युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम अरबाज खान है। इतना ही नहीं, युवती को पता चला कि उसके साथ रह रहा शख्स पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसकी जानकारी होने पर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई।
युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लीं। जब उसने विरोध किया या पुलिस एवं परिवार को बताने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती का कहना है कि इसी डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
आरोप है कि पीड़िता को आरोपी कई बार मजार पर लेकर गया और वहां धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने युवती से कलमा पढ़वाया। युवती का दावा है कि विरोध करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में आरोपी के कुछ परिजनों के सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया है।
युवती शनिवार को पीड़िता SSP कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। तथ्य सही पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
Published on:
06 Jun 2026 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
