
बरेली। बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन पादरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को रुपये का लालच देकर पादरी धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बाहरी फंडिंग का भी शक जताया है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का खले चल रहा था। इज्जतनगर के ही निवासी गुलशन बहादुर ने जब यहाँ जाकर सच्चाई जाननी चाहिए तो मिशनरी वालों ने उनका भी धर्मांतरण करवाने का प्रयास किया। गुलशन बहादुर ने बताया कि वह रविवार को इस इलाके में अपने किसी काम से पहुँचे थे।
मुंशीनगर के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोग एक घर में कुछ बच्चों को लेकर गए हैं और उनको ईसाई धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। वह स्वयं जब अंदर गए तो उन्होंने देखा कि यहाँ तीन लोग मौजूद थे और उन्होंने काफी बच्चों को यहाँ इकट्ठा कर रखा था। तीनों ने बताया कि वह बच्चों को ईसाई धर्म में दीक्षित कर रहे हैं।
उन्होंने गुलशन बहादुर को एक किताब पकड़ाई जिसका नाम नीति शास्त्र था लेकिन उसके अंदर ईसाई धर्म से जुड़ी बातें लिखी हुई थीं। उन्होंने गुलशन बहादुर को भी इसमें से कुछ पढ़वाया और उनका भी धर्मांतरण करवाने का प्रयास किया। गुलशन ने इसके बाद पुलिस बुलवा ली। तीनों पादरियों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
29 Jul 2024 09:42 am
Published on:
29 Jul 2024 09:42 am
