बरेली

लाखों नकली यूरो देख पुलिस के होश उड़े, हज़रत अली खान समेत चार गिरफ्त में

एक यूरो की कीमत भारत में 83.96 रूपये है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 12:16 PM IST
Four arrested with one million fake euros
लाखों नकली यूरो देख पुलिस के होश उड़े, हज़रत अली समेत चार गिरफ्त में

बरेली। प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मिलियन नकली यूरो बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक कार भी बरामद की है। ये लोग नकली यूरो की सौदेबाजी करने बरेली पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद यूरो की भारतीय मुद्रा में कीमत आठ करोड़ रूपये से भी ज्यादा है।

लम्बे समय से मिल रही थी सूचना

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि जिले में नकली यूरो की बड़ी खेप आने वाली है। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नकली यूरो की खेप प्रेमनगर इलाके में लाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने लल्ला मार्केट के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में चार युवक सवार थे पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पुलिस को कार से एक मिलियन यूरो बरामद हुए। जब यूरो की जांच की गई तो पता चला कि यूरो नकली है।

सभी युवक बहार के

पुलिस की गिरफ्त में आए चारो युवक जिले से बाहर के रहने वाले है। पुलिस की गिरफ्त में आया हजरत अली खान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जबकि अन्य तीन युवक दिनेश चंद्र, रितेश और जगदीश उत्तराखंड के रहने वाले है पुलिस उनको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि ये नकली नोट उन्होंने बिहार के युवक से 50 हजार रूपये में खरीदे थे और इन नोटों का सौदा प्रेमनगर के गौस नाम के युवक से होना था।

83.96 रूपये का एक यूरो

यूरो मुद्रा यूरोपीय संघ के 28 सदस्य राज्यों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के कुछ क्षेत्रों की आधिकारिक मुद्रा है। राज्यों के इस समूह को यूरो क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यूरो संयुक्त राज्य अमेरिका के डॉलर के बाद दूसरी सबसे अधिक व्यापारिक मुद्रा है। एक यूरो की कीमत भारत में 83.96 रूपये है।

Updated on:
31 Oct 2018, 12:16 PM IST
Published on: