रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुवि) ने बीए प्रथम सेमेस्टर की फूड, न्यूट्रिशन और हाइजीन (पेपर कोड-49001) की परीक्षा की तिथि बदल दी है। पहले यह परीक्षा 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब इसे 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुवि) ने बीए प्रथम सेमेस्टर की फूड, न्यूट्रिशन और हाइजीन (पेपर कोड-49001) की परीक्षा की तिथि बदल दी है। पहले यह परीक्षा 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब इसे 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
छात्र-छात्राएं लगातार बदलते परीक्षा कार्यक्रम से परेशान हैं। बीते दिनों भी बीएससी (गणित, सांख्यिकी और रक्षा अध्ययन) माइनर की परीक्षा सुबह 9 बजे आयोजित होने वाली थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही इसे स्थगित कर दिया। ऐसे में कई परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए वापस लौटना पड़ा।
परीक्षा नियंत्रक संजिव कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर की को-करिकुलर मुख्य बैक परीक्षा और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक ही दिन और पाली में पड़ रही थी। कालेजों की लगातार मांग के बाद विश्वविद्यालय ने तिथि में संशोधन किया।
स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीएससी गृहविज्ञान और बीबीए रिटेल-हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर 2025-26 की बाहरी और आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 फरवरी तक कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि समय पर अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
बीबीए (पुराना पाठ्यक्रम), पांचवां सेमेस्टर, 21232, 09 फरवरी
एमएससी (एग्रीकल्चर), तृतीय सेमेस्टर (एनिमल हस्बैंड्री), 16363, 12 फरवरी
बीए (प्रथम सेमेस्टर) फूड, न्यूट्रिशन और हाइजीन, 49001, 17 फरवरी
एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी), प्रथम सेमेस्टर, 22602, 17 फरवरी
एमएससी (एग्रीकल्चर), प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, 16212, 16262, 16312, 16624, 50454, 17 फरवरी
बीएससी (एग्रीकल्चर), तीसरा और सातवां सेमेस्टर, 12918, 12946, 21 फरवरी
बीएससी (एग्री. ऑनर्स), तीसरा सेमेस्टर, 16123, 26 फरवरी