ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तमिल एक्टर और तमिलग वेट्री कझगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष विजय के खिलाफ फतवा जारी किया है।
मौलाना रजवी बरेलवी ने विजय पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी फिल्मों में मुसलमानों को गलत तरीके से दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय ने अपनी इफ्तार पार्टी में जुआ खेलने वालों और शराब पीने वालों को बुलाया। विजय की इफ्तार पार्टी में जुआरी आए।
मौलाना रजवी बरेलवी ने कहा, 'विजय ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई है और मुसलमानों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं। लेकिन, उन्होंने अपनी फिल्मों में मुसलमानों को निगेटिव तरीके से पेश किया है। उन्होंने उन्हें आतंकवाद फैलाने वाले लोगों के रूप में दिखाया है। उनकी इफ्तार पार्टी में जुआरी और शराब पीने वाले लोग आए थे। इन सब बातों से तमिलनाडु के सुन्नी मुसलमान उनसे नाराज हैं। उन्होंने मुझसे फतवा मांगा। इसलिए, मैंने फतवा जारी किया है। इसमें मैंने कहा है कि मुसलमानों को विजय का साथ नहीं देना चाहिए।