9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

800 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाला ‘नटरवरलाल’! अब 19 नए मुकदमे होंगे दर्ज

Crime News: 800 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले 'नटरवरलाल' पर 19 नए मुकदमे दर्ज होंगे। इंस्पेक्टर का कहना है कि कोर्ट के आदेश मिल गए हैं। उसी आधार पर 19 मुकदमे दर्ज करा दिए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
19 new cases to be filed against kanhaiya gulati who defrauded him of over Rs 800 crore

800 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले 'नटवरलाल' के बारे में। फोटो सोर्स-AI

Crime News: 800 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी (Kanhaiya Gulati) के खिलाफ 19 नये मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने कोर्ट में गुहार लगाई। मुकदमे के आदेश 19 प्रार्थनापत्रों के आधार पर जारी हो चुके हैं।

19 मुकदमे होंगे दर्ज

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि कोर्ट के आदेश मिल गए हैं। उसी आधार पर 19 मुकदमे दर्ज करा दिए जाएंगे। आरोपी कन्हैया गुलाटी की तलाश की जा रही है।

कन्हैया गुलाटी के बारे में

कैनविज ग्रुप (Canvis Group) का मालिक कन्हैया गुलाटी भूमि में निवेश, नेटवर्क मार्केटिंग में दो-तीन गुणा का लाभ बताकर लोगों से रुपये निवेश कराता था। लोगों को भरोसे में लेने के लिए कुछ महीने तक किस्तें देकर कहता कि लाभांश दिया जा रहा है। कुछ समय के बाद किस्तें देना बंद कर देता था।

बरेली: मल्टी लेवल मार्केटिंग घोटाला

एक छोटे से किराए के दफ्तर से शुरू हुआ यह नेटवर्क बड़े-बड़े मंचों तक पहुंचा, जहां अमीर बनने के सपने बेचे गए, लेकिन जिस कैनविज कंपनी को कभी आर्थिक आजादी का रास्ता बताया गया, वही आज देश के सबसे बड़े मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) घोटालों में गिनी जा रही है।

2016 में पहला मुकदमा हुआ था दर्ज

कन्हैया गुलाटी के खिलाफ साल 2016 में पहला मुकदमा हुआ था, इसके बावजूद रैकेट सक्रिय रहा। 3 महीने पहले वह कार्यालय बंदकर भाग गया। तब निवेशकों ने मुकदमे दर्ज कराने शुरू किए। उसके खिलाफ अब तक 42 मुकदमे हो चुके हैं, इनमें दो मुकदमे झारखंड और बिहार में हुए।

केवल 5 से 15 महीने तक भुगतान किया

निवेशकों का आरोप है कि कुछ लोगों को कंपनी ने केवल 5 से 15 महीने तक भुगतान किया। जबकि कई अन्य निवेशकों को एक रुपया भी नहीं मिला। मई 2025 के बाद से कंपनी ने किसी को भी भुगतान बंद कर दिया। इसके अलावा, निवेशकों को दिए गए पोस्ट डेटेड चेक बाउंस हो रहे हैं क्योंकि संबंधित बैंक खाते बंद बताए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग