बरेली

राजभवन में राज्यपाल ने दिया डॉ. बृजेश्वर सिंह को अकादमी पुरस्कार

बरेली। वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन, रंगकर्मी, लेखक व कवि डॉ. बृजेश्वर सिंह को मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी (यूपीएसएनए) अवॉर्ड से पुरस्कृत किया। यह सम्मान उन्हें थिएटर के क्षेत्र में निरंतर नवीन प्रयोगों के लिए दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 1:15 PM IST
dr_brajeshver.jpg

विंदरमेयर की रामलीला में समाहित की पूरी रामायण, किया जा रहा मंचन

दिलाया पांच सौ से अधिक युवा कलाकारों को थिएटर का प्रशिक्षण

डॉ. बृजेश्वर सिंह ने विंडरमेयर थिएटर (ब्लैक बॉक्स ऑडिटोरियम) की स्थापना के साथ-साथ उन्होंने अब तक 13 राष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित किए हैं और 50 से अधिक नाटकों का निमार्ण किया है। उन्होंने अब तक पांच सौ से अधिक युवा कलाकारों को थिएटर का प्रशिक्षण दिलाया है। डॉ. बृजेश्वर ने पैलेडिन और जिंदगी जरा सी है जैसे कामयाब नाटक भी लिखे हैं। उन्होंने तीन घंटे लंबी विंडरमेयर की रामलीला का निर्माण भी किया है। उनकी दो किताबें इन एंड आउट ऑफ थिएटर्स और नेक्स्ट पेशेंट, प्लीज प्रकाशित हो चुकी हैं। नेक्स्ट पेशेंट, प्लीज ने सिर्फ दो महीनों में देश की बेस्टसेलर लिस्ट में अपनी जगह बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. बृजेश्वर एक कवि भी हैं। कोविड काल के दौरान लिखी उनकी कविताओं को विशेष सराहना मिली है।

Published on: