जिम ट्रेनर बॉक्सर और उसके साथी ने स्टेडियम रोड के एक जिम मालिक की बहन के साथ अभद्रता की। उसे गलत नियत से अपने पास बुलाया। जिम के बाहर कुछ लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। इसका आडियो वायरल हो रहा है।
बरेली। जिम ट्रेनर बॉक्सर और उसके साथी ने स्टेडियम रोड के एक जिम मालिक की बहन के साथ अभद्रता की। उसे गलत नियत से अपने पास बुलाया। जिम के बाहर कुछ लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। इसका आडियो वायरल हो रहा है। थाना बारादरी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्टेडियम रोड पर जिम संचालक को जान से मारने की धमकी
सिविल लाइंस में चौपला रोड पर आरा मशीन के पास रहने वाले राहुल गुप्ता का स्टेडियम रोड पर जिम है। 25 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे जब राहुल की बहन निशी वैश्य जिम से ट्रेनिंग करके घर वापस जा रही थी। इसी दौरान बॉक्सिंग ट्रेनर अंकित चौहान ने उनकी बहन से अभद्रता की। उन्हें बुला रहा था। मना करने पर अंकित चौहान, धर्मेंद्र सिंह यादव दोनों जिम के बाहर आ गये। स्टेडियम रोड पर अंकित चौहान ने गाड़ी से उतरकर जिम ट्रेनर अभिषेक पुत्र प्रेम शंकर निवासी भदारी गेट बड़ा बाजार थाना कोतवाली और संतोष पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम लाड़पुर थाना भोजीपुरा, तौफीक पुत्र नन्हे निवासी बाकरगंज थाना किला के साथ मारपीट की। भीड़ इकट्ठी होने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
मोनिका का नाम लेकर चीखा, धमकी दी, ऑडियो वायरल
अंकित चौहान एक जिम में बॉक्सर ट्रेनर है। उसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह राहुल गुप्ता को धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मोनिका को ट्रेनिंग कराओगे तो अच्छा नहीं होगा। वह परिवार को लेकर भी अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर रहा है। धमका रहा है कि पूरे परिवार को खत्म कर देगा। वह बॉक्सर है, ठाकुर है, जिम ट्रेनर है। इस पूरे मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की गई। थाना बारादरी में अंकित चौहान, धर्मेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।