बरेली

साली पर आया दिल तो पत्नी को बना दिया किन्नर, दिया तीन तलाक एफआईआर दर्ज

हाल ही में हुई शादी टूटने की कगार पर है। पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को किन्नर बताया और पहली ही रात में उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

less than 1 minute read
May 27, 2024

बरेली। हाल ही में हुई शादी टूटने की कगार पर है। पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को किन्नर बताया और पहली ही रात में उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि युवक ने पत्नी की बहन पर शादी करने का दबाव बनाया और छेड़खानी की। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी 19 मई को भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुई
इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 मई को भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। उसके परिजनों ने शादी पर पांच लाख रुपये खर्च किए। जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसे किन्नर बताया और साथ रखने से इंकार कर दिया। अगले दिन उसकी बहन और अन्य लोग ससुराल आए। आरोप है कि युवक ने साली को कमरे में बुलाया और कहा कि उसकी बहन किन्नर है। साली पर शादी करने का दबाव बनाया। उसके साथ छेड़खानी की।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया
पीड़िता के अनुसार पहली रात में ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मेडिकल कराया, जिसमें सबकुछ ठीक पाया गया। इसके बाद भी किन्नर कहकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। उसका अपमान किया गया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Published on:
27 May 2024 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर