बरेली

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या, जहर खाकर दी जान; भोजीपुरा थाने में तैनात है पति

भोजीपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार की पत्नी एकता (32) ने शुक्रवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय सामने आई जब हेड कांस्टेबल रात की ड्यूटी पूरी कर शनिवार सुबह घर लौटे। गंभीर हालत में महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

2 min read
Jun 07, 2025
Feature image
हेड कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भोजीपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार की पत्नी एकता (32) ने शुक्रवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय सामने आई जब हेड कांस्टेबल रात की ड्यूटी पूरी कर शनिवार सुबह घर लौटे। गंभीर हालत में महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मूल रूप से शामली की रहने वाली थी महिला

मूल रूप से गांव बनेड़ा, थाना कांधला, जनपद शामली निवासी हेड कांस्टेबल विनय कुमार इन दिनों बरेली के थाना भोजीपुरा में तैनात हैं। वे अपनी पत्नी एकता के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर के पास एक किराए के मकान में रह रहे थे।

घटना की समय-सीमा

शुक्रवार रात ड्यूटी पर गए विनय कुमार जब शनिवार सुबह घर लौटे तो उन्होंने एकता को बेहोशी की हालत में पाया। तत्काल उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि एकता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे एकता की मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम, पुलिस ने जताई अवसाद की आशंका

सूचना पर भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। संभवत: इसी अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।” — प्रवीण सोलंकी, थाना प्रभारी भोजीपुरा

खुदकुशी की वजह अब तक साफ नहीं

हालांकि एकता द्वारा आत्महत्या किए जाने की वास्तविक वजह साफ नहीं हो सकी है। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजनों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक, मानसिक व सामाजिक सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also Read
View All
बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जनता की जान से खिलवाड़, आंधी में ताश के पत्तों की तरह ढह गये यूनिपोल, तीन विज्ञापन एजेंसियों पर 22 लाख जुर्माना, होगी एफआईआर