बरेली

ईद के चांद की शहादत को हेल्पलाइन नम्बर जारी

दरगाह आला हज़रत स्थित मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी ने ईद के चांद की शहादत को लेकर हेल्पलाईन नम्बर जारी किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2020, 12:15 PM IST
Feature image

बरेली। मरकज़ी दारुल क़ज़ा की तरफ़ से मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने ईद के चाँद की शहादत को लेकर मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी का हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया जैसे रमज़ान शरीफ पर हेल्पलाईन नम्बर जारी किया था। वैसे ही ईद के चाँद की शहादत को लेकर भी हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। 29 रमज़ान (23 मई बरोज़ हफ्ता ) को बाद नमाज़े मगरिब सभी लोग ईद का चाँद देखने की कोशिश करें और जैसे ही ईद का चाँद नज़र आए मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी के मुफ्तियना-ए-इकराम के दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर जानकारी दें और मरकज़ी दारुल इफ्ता में आकर काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी के सामने शहादत दें।

क़ाज़ीयों और इमामों से अपील


जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियाँ ने तमाम जिलो के क़ाज़ीयों और इमामों से अपील की है कि ईद का चाँद नज़र आते ही मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी से राब्ता करें। अगर ईद का चाँद नज़र आता है तो 24 मई बरोज़ इतवार को ईद मनाई जायेगी और अगर चाँद नज़र नहीं आता और कोई शरई शहादत भी नहीं मिलती है तो रमज़ान का महीना 30 दिन का मानते हुए 25 मई सोमवार को ईद मनाई जायेगी। वही मरकज़ी दारुल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने साफ़ किया कि मोबाइल और टेलीफोन पर दी गई ख़बर का शरियत में कोई एतबार नहीं, मोबाइल और टेलीफोन पर मिलने वाली ख़बर सिर्फ़ ख़बर है शहादत नहीं। इन नम्बरों पर राब्ता कायम करें और दरगाह आला हज़रत स्थित मरकज़ी दारूल इफ्ता में आकर चांद की शहादत दें।

इन नम्बरों पर दें जानकारी

सलमान मियां- 8126500700

मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी- 9411090486

कारी कज़िम- 9548291535

मौलाना सैय्यद अज़ीमुद्दीन 9808800888

मौलाना गुलाम मुरतज़ा 9119016368

Published on: