बरेली

होटल बने ‘बारूद के ढेर’ बिना एनओसी चल रहे रेस्टोरेंट, बेसमेंट में गैस सिलेंडर, छतों पर हुक्का बार, सीएफओ बोले होंगे सील

शहर में होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार सुरक्षा मानकों की पूरी तरह से अनदेखी कर चल रहा है। बदायूं रोड, सेटेलाइट, चंदपुर और शाहजहांपुर रोड जैसे इलाकों में अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और बरातघर बिना अग्निशमन एनओसी के ही संचालित हैं।

2 min read
Oct 28, 2025

बरेली। शहर में होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार सुरक्षा मानकों की पूरी तरह से अनदेखी कर चल रहा है। बदायूं रोड, सेटेलाइट, चंदपुर और शाहजहांपुर रोड जैसे इलाकों में अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और बरातघर बिना अग्निशमन एनओसी के ही संचालित हैं। अग्निशमन विभाग की जांच में कई होटल निर्माण मानकों पर खरे नहीं उतरे — कहीं बेसमेंट में एलपीजी गैस सिलेंडर का बैंक मिला तो कहीं हुक्का बार का अवैध संचालन।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा ने ऐसे 20 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और बरातघरों को नोटिस जारी किए हैं। कई जगह बीडीए और आबकारी विभाग से लाइसेंस निरस्त करने व सीलिंग की कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

बिना एनओसी के बदायूं रोड पर सजे ‘आग के बरातघर’

बदायूं रोड पर 90 फीसदी बरातघर बिना एनओसी के चल रहे हैं। हाल ही में त्रिमूर्ति बरातघर और नैना मेंशन को नोटिस जारी हुआ है। यहां अग्निशमन उपकरण नदारद हैं और पार्किंग व्यवस्था न होने से बरात के समय सड़क पर भारी जाम लगता है। सीएफओ ने चेतावनी दी है कि मानक पूरे न होने पर अगली कार्रवाई सीलिंग और ध्वस्तीकरण होगी।

हुक्का बार पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त करने की मांग

अयूब खां चौराहे के पास प्राइम प्रॉपर्टी बार एंड रेस्टोरेंट में ऊपरी तल पर हुक्का बार संचालित पाया गया। सीएफओ ने होटल प्रबंधन को नोटिस देते हुए आबकारी अधिकारी से इस बार का लाइसेंस रद्द करने और बीडीए उपाध्यक्ष को इसे सील करने का अनुरोध किया है।

सेटेलाइट और रजानी होटल पर तोड़फोड़ की तैयारी

सेटेलाइट बस स्टैंड के पास स्थित सेटेलाइट होटल और रजानी होटल को पूरी तरह मानकविहीन पाया गया है। बेहद छोटे भूखंडों पर बने ये भवन आग लगने की स्थिति में खतरे का केंद्र बन सकते हैं। विभाग ने इन दोनों के ध्वस्तीकरण की सिफारिश बीडीए को भेजी है।

निरीक्षण में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

डोहरा रोड स्थित होटल कैप्शन के बेसमेंट में एलपीजी सिलेंडर का गैस बैंक मिला — सीएफओ ने सीलिंग का नोटिस जारी किया।

होटल अमाया (चौकी चौराहा) में अग्निशमन और ढांचागत खामियों के चलते नोटिस।

होटल जेएम विस्तारा (स्टेडियम रोड) और मूडी मून होटल (आज़ाद नगर) में फायर सिस्टम अक्रियाशील मिला।

होटल देवभूमि (शाहजहांपुर रोड) में बेसमेंट में टेंट हाउस का सामान मिलने पर नोटिस।

सीएफओ मनु शर्मा का सख्त रुख

शहर के 20-25 होटल, रेस्टोरेंट और बरातघर फायर मानकों पर खरे नहीं उतरते। कई बार नोटिस देने के बाद भी सुधार नहीं किया गया है। ऐसे में संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है। अग्निकांड की स्थिति में इन प्रतिष्ठानों की कोई जवाबदेही विभाग की नहीं होगी।

Also Read
View All
बरेली SSP ने जारी किया चौकी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड, टॉप-10 को इनाम, फिसड्डियों को चेतावनी

बरेली में पेपर लीक और कॉकरोच पार्टी पर बोले मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विकास योजनाओं की समीक्षा कर विपक्ष को घेरा

बरेली के फाइव स्टार होटल से ग्राहकों का सीक्रेट डेटा चोरी,  कर्मचारी फरार, सिस्टम से सबूत भी मिटाए, मैनेजमेंट में खलबली

अतीक अहमद के गुर्गे लाला गद्दी ने की फायरिंग तो बदला नाम; किस मामले में होटल ताज दिल्ली दरबार के मालिक का भाई गिरफ्तार

कौन हैं वो 18 चेहरे जिनकी बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, मंत्री के रिश्तेदार और हनुमान दल नेता के हत्यारोपी पर बड़ी कार्रवाई