बरेली

शराब पीने से टोका तो शराबी ने कर दी पत्नी की हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Aug 27, 2019
Feature image

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में शराबी ने शराब पीने से मना कर करने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आए दिन होता था झगड़ा
आंवला थाना क्षेत्र की नई बस्ती बजरिया का रहने वाला मुस्लिम अंसारी शराब पीने का आदि है। उसका शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी असकारा से झगड़ा होता था। मुस्लिम सोमवार की रात फिर नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो पत्नी ने उसे टोक दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच पति ने शराब के नशे में पत्नी के सिर में लकड़ी की पटली मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की चीख - पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।

आरोपी गिरफ्तार
मौके पर लोगों ने हत्यारे पति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के रिश्ते के भाई रिजवान ने बताया कि महिला की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटी और एक बेटा है । शराब पीने का विरोध करने पर उसका पति अक्सर मारपीट करता था।

Published on:
27 Aug 2019 04:44 pm
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा