बरेली

पति चाहता है, पत्नी बनाये छोटे भाई से संबंध, कारण जानकर रह जायेंगे हैरान

पति और उसके घरवाले देवर के साथ संबंध बनाने का मजबूर कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 3:03 PM IST
Feature image

बरेली। भला कोई पति किस तरह अपनी पत्नी से दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाने का दबाव बना सकता है। चौंकाने वाला मामला बरेली में सामने आया है, जहां महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि पति और उसके घरवाले देवर के साथ संबंध बनाने का मजबूर कर रहे हैं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली है। इस मामले में बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है मामला
बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया सैदपुर गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया था। महिला पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और जब शादी के दो साल तक महिला मां न बन सकी तो ससुराल वालों ने महिलाओं को यातनाएं देना शुरू कर दिया। इस बीच जब दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया तो महिला के पति में कमी निकली। ये बात जब महिला के ससुराल वालों को पता चली तो ससुराल वालों ने देवर के साथ सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया जब महिला ने इससे इंकार किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।

देवर के साथ कमरे में किया बन्द
महिला के पति में कमी निकलने के बाद ससुराल वालों ने वंश बढ़ाने के लिए महिला को देवर के साथ सम्बन्ध बनाने को कहा और उसे देवर के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। जब महिला ने इससे इंकार किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना दिया गया। इसकी भनक जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने महिला के मायके फोन कर मायके वालों को जानकारी दी। जानकारी होने पर महिला की बहन उसकी ससुराल पहुंची और उसे ससुराल वालों से चंगुल से आजाद करा कर बारादरी थाने में सूचना दी। महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on: