बरेली

‘इस्लाम छोड़कर अपना लूंगा हिंदू धर्म’, एक और भाजपा नेता ने दी चेतावनी, तौकीर रजा पर लगाया आरोप

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बाद एक और नेता ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी। भाजपा नेता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है

less than 1 minute read
Jul 25, 2024

बरेली। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बाद एक और नेता ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी। भाजपा नेता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है।

भाजपा नेता शारिक अब्बासी ने बीते साल आईएमसी लीडर साजिद सकलैनी पर लात मारकर पत्नी का गर्भ गिराने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। भाजपा नेता का आरोप है, कई महीनों से कार्रवाई के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मौलाना तौकीर रजा के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

कार्रवाई नहीं हुई तो करूंगा धर्म परिवर्तन
भाजपा ने कार्रवाई न होने से परेशान होकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी। कहा कि साजिद सकलैनी के खिलाफ पुलिस तौकीर रजा के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। तौकीर रजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं मस्लिम हूं, इसलिए तौकीर रजा ताकत दिखा रहे अगर हिंदू भाई होता तो ताकत दिखा दें, उन्हें खुद पता चल जाएगा।

इससे पहले भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी थी। शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका दर्द छलका था। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही थी। कहा था कि कोई भी भाजपा नेता उनका साथ नहीं दे रहा, लेकिन बाद में धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया।

Updated on:
29 Oct 2024 07:21 pm
Published on:
25 Jul 2024 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर