बरेली

भोजीपुरा में अवैध निर्माण ध्वस्त, बीडीए ने तीन कॉलोनियों को जमींदोज कर 24 बीघा जमीन कराई खाली

बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बुधवार दोपहर भोजीपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इन कॉलोनियों में बिना किसी मंजूरी के सड़क, बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल और भूखंडों का चिन्हांकन कर बसावट की जा रही थी।
less than 1 minute read
Jun 11, 2025
Feature image
अवैध निर्माण को तोड़ता बीडीए का बुलडोजर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बुधवार दोपहर भोजीपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इन कॉलोनियों में बिना किसी मंजूरी के सड़क, बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल और भूखंडों का चिन्हांकन कर बसावट की जा रही थी।

इनकी कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

पहला मामला ग्राम दोहना प्रीतमराय का है, जहां हितेन्द्र सिंह, पंकज गुप्ता और हरि पटेल ने करीब 10 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करनी शुरू कर दी थी। यहां सड़क, बाउंड्रीवाल और पोल तक खड़े कर दिए गए थे। दूसरी कॉलोनी ग्राम रम्पुरा माफी में एसआरएमएस कॉलेज के सामने बसाई जा रही थी। यहां चांद मोहम्मद ने करीब 8 बीघा क्षेत्रफल में साइट ऑफिस से लेकर भूखंडों की प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। तीसरी कॉलोनी भूड़ा बड़ा बाईपास पर मोहम्मद फाजिल द्वारा बसाई जा रही थी। यहां भी करीब 6 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था।

अभियान के दौरान ये अफसर रहे मौजूद

इन तीनों जगहों पर विकास प्राधिकरण की टीम ने पहुंचकर बुलडोजर चलाया और अवैध निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, सहायक अभियंता रमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक कुमार और प्रवर्तन टीम की निगरानी में हुई। प्राधिकरण ने साफ किया है कि बिना अनुमति कॉलोनी बसाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर