बरेली

बरेली में प्रधान ने लड़की का फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर बना दिया मुस्लिम, मचा बवाल

बरेली। हाफिजगंज के एक गांव में युवक दिल्ली से हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर ले आया। प्रधान ने लड़की का फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। नाम से लेकर पिता और धर्म में मुस्लिम दर्ज कर दिया। भनक लगते ही थाने और एक्स पर शिकायत की गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  
less than 1 minute read
Mar 16, 2024
jjfgfghfg.jpeg

हाफिजगंज के लाडपुर उस्मानपुर गांव का मामला

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया निवासी शिवसागर ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लाडपुर उस्मानपुर का रहने वाला इम्तियाज अंसारी कुछ दिन पहले दिल्ली से हिंदू समुदाय की एक लड़की को बहला फुसलाकर गांव में ले आया। उसका चोरी छिपे धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी की। प्रधान नरगिस खातून और उसके पति तसलीम से साठगांठ कर आरोपी ने फर्जी निवास प्रमाण बनावा लिया। आरोपियों ने प्रमाण पत्र में लड़की का नाम कुमकुम वानो कर दिया, धोखाधड़ी कर हिंदू लडकी के पिता का नाम इम्तियाज अहमद और उसका मूल निवास दिल्ली से बदलकर लाडपुर उस्मानपुर कर दिया। यहां तक की जाति और धर्म मुस्लिम कर दिया।

एक्स पर की शिकायत, फर्जी प्रमाण भी किया साझा

हिमांशु पटेल ने इस मामले में एक्स पर डीएम और आईजी से शिकायत कर फर्जी प्रमाण पत्र का फोटो भी साझा किया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते ही अधिकारियों ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। हाफिजगंज थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on:
16 Mar 2024 03:07 pm