बरेली

बर्गर किंग के फास्ट फूड में निकले कीड़े, मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डीडीपुरम के सेलक्शन प्वाइंट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट के खाने में कीड़े निकलने पर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने मामले का दबाने की कोशिश की।

less than 1 minute read
Jan 11, 2025

बरेली। डीडीपुरम के सेलक्शन प्वाइंट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट के खाने में कीड़े निकलने पर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने मामले का दबाने की कोशिश की। पीड़ित ने रुपये रिर्टन करने की बात की तो कैसियर और पीड़ित के बीच कहासुनी हो गई। इस मामले में पीड़ित ने बताया कि इसकी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

परिवार के साथ सेलक्शन प्वाइंट पर खाना खाने गए थे इम्तेयाज

मिनी बाईपास निवासी इम्तेयाज खान अपने परिवार के साथ डीडीपुरम के पास सेलक्शन प्वाइंट पर बर्गर किंग रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने खाने का ऑडर देने के बाद खाना शुरु कर दिया। आधा खाना खाने के बाद खाने में कीड़े निकले। मामला रेस्टोरेंट संचालक तक पहुंच तो मामले का दबाने की काशिश की गई। कैसियर से उन्होंने पैसे रिर्टन करने की बात कही तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इम्तेयाज के कीड़े वाले बर्गर के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला दबाने की कोशिश में हुई कहासुनी

खाने में कीड़े निकलने के बाद रेस्टोरेंट में हंगामा शुरु हो गया, स्टाफ ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन जब तक मामला और लोगों के भी संज्ञान में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने ऑडर किए हुए खाने को देखकर खाया। जब मामला ज्यादा बड़ गया तो कैसियर ने बर्गर बदलने और रिफंड करने की कोशिश की। उधर रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि वह पीड़ित से माफी मांगने के लिए तैयार है। कारीगरों की थोड़ी लापरवाही के कारण ये मामला हो गया। आगे से इस पर खास ध्यान रखा जाएगा।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर