शाही थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलाना पर धर्मांतरण का रैकेट चलाने और शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सीधे एसएसपी अनुराग आर्य से की है, जिससे हड़कंप मच गया है।
बरेली। शाही थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलाना पर धर्मांतरण का रैकेट चलाने और शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सीधे एसएसपी अनुराग आर्य से की है, जिससे हड़कंप मच गया है।
पीड़िता का आरोप है कि चकदाह भगवतीपुर निवासी मौलाना हैदर हुसैन पुत्र बुंदन ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। निकाह के कुछ ही समय बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया। शादी के बाद उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई और दूसरा निकाह करने की धमकी दी जाती रही।
पीड़िता पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा है और धर्मांतरण का रैकेट चलाता है। वह हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता है और फिर उन्हें दूसरों के सामने परोस देता है। पीड़िता का दावा है कि उसने अपने घर में कई बार ऐसे गैरकानूनी काम होते देखे।
पीड़िता के मुताबिक उसे कई बार गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक बार तो ससुरालियों के साथ मिलकर उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मौलाना ने एक अन्य महिला से दूसरा निकाह कर लिया और पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर चला गया। वह अकेली घर में रह रही है और लगातार उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने स्थानीय थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन प्रभावशाली लोगों और धार्मिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उसकी जान को गंभीर खतरा है और किसी भी वक्त उसके साथ अनहोनी हो सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज आरोपों के मामले में क्या कार्रवाई करती है।