बरेली

इज्जतनगर रेलवे मंडल की प्रबंधक रेखा यादव स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर, जाने कैसे मिली सफलता

बरेली। इज्जतनगर रेलवे मंडल की रेल प्रबंधक रेखा यादव को स्टार परफॉर्मर आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेखा यादव ने इसे पूरी टीम की मेहनत और उपलब्धि बताया।

less than 1 minute read
Feb 18, 2024

उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से हुए सम्मानित


गोरखपुर स्थित रेलवे के सभागार में साल 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें ट्रैक मेंटेनर, टेक्नीशियन, स्ट्रेशन मास्टर, लोको पायलट, कई विभागों के निरीक्षक, इंजीनियरिंग विभागों के विभिन्न सेक्शन इंजीनियर हेल्थ वर्कर को पुरुस्कृत किया गया है।


रेल दुर्घटनाएं रोकने, तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलंबन में हुई बढ़ोतरी

एनईआर की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने कहा कि रेल दुर्घटनाएं रोकने और तकनीकी सूझबूझ से हम आर्थिक स्वावलंबन बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं। इज्जतनगर मंडल ने अंतर मंडलीय परिचालन, विद्युत लेखा, कार्मिक, वितरण कार्य कुशलता में बहुत अच्छा कार्य किया है। इसी को लेकर डीआरएम रेखा यादव को पुरस्कार दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव को स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इसको लेकर रेलवे मंडल में खुशी की लहर है।

Published on:
18 Feb 2024 10:11 am
Also Read
View All