बरेली

अमन बन खालिद ने नाबालिग लड़की से किया रेप, विरोध पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

किशोरी को एक दिन जब उसके दोस्त से पता चला कि वो अमन नही बल्कि खालिद है तो इस बात का खुलासा हुआ।
2 min read
Aug 02, 2019
Khalid raped minor girl in bareilly crime news
अमन बन खालिद ने नाबालिग लड़की से किया रेप, विरोध पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने अपना हिन्दू नाम रख कर दलित नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नही उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत बारादरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

crime news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/08/02/vlcsnap-2019-08-02-16h11m45s048_1_4922646-m.png">

खालिद को मिले सजा

संजयनगर की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि वो ब्यूटी पार्लर में काम करती है और रोजाना ऑटो से आया जाया करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसने अपना नाम अमन बताया। अमन ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया अमन हाथ मे कलावा और कड़ा पहनता था और एक बार किशोरी के साथ मंदिर भी गया। इस दौरान उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। किशोरी को एक दिन जब उसके दोस्त से पता चला कि वो अमन नही बल्कि खालिद है तो इस बात का खुलासा हुआ। किशोरी को जब इस बात की जानकारी हो गई कि उसके साथ खालिद ने धोखा किया है तो उसने खालिद से मिलना बंद कर दिया। जिसके बाद खालिद ने उसकी अश्लील क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किशोरी का कहना है कि वो अब चाहती है कि खालिद को सजा मिले। उसका कहना है कि वो चाहती है कि पुलिस आरोपी खालिद को गिरफ्तार करे। 4 अगस्त को खालिद किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इसलिए पीड़िता चाहती है कि अब किसी और लड़की की ज़िंदगी बर्बाद न हो।

ये भी पढ़ें

मुकदमा हुआ दर्ज

वही इस मामले में बारादरी थाने में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी खालिद के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363, 323, पास्को और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है।

Published on:
02 Aug 2019 04:34 pm