बरेली

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर क्या बोल गए मौलाना तौकीर रजा, जानें

बरेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा यह भारत रत्न का घोर अपमान है। लाल कृष्ण आडवाणी ने देश को बाटने और नफरत फैलाने का काम किया है। चेतावनी दी मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है, हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर हो गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जाएगा।  

less than 1 minute read
Feb 03, 2024
bdfbdfb.jpg

जिसने अच्छे काम किए हो उन्हें मिलना चाहिए भारत रत्न

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हिन्दुस्तान में आज जो राजनीति चल रही है, नफरतो का बाजार गर्म है, बेईमानी नइंसाफी, भूखमंरी, बेरोजगारी इन सबके लिए जिम्मेदार लाल कृष्ण आडवाणी है। अगर इन सभी वजहों से उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है तो ये बहुत खुशी की बात है, क्योंकि वैसी ही हुकूमत बेईमान है। मौलाना तौकीर रजा ने लाल कृष्ण आडवाणी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। जिसने अच्छे काम किए हो उन्हें भारत रत्न दिया जाता है।

लाल कृष्ण आडवाणी ने देश में नफरतें फैलाने का काम किया

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाना गलत है। इसका मतलब नफरतों को पसंद किया जा रहा है। ये सरासर बेईमान है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है। हमारे नौजवान हमारे अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जाएगा।

Published on:
03 Feb 2024 06:48 pm