बरेली

बरेली में समलैंगिक प्रेम का रिश्ता टूटा, दिल्ली की युवती ने बहन लगाया धोखा देने और जेवर चुराने का आरोप

दिल्ली में रहने वाली युवती बरेली के भमोरा निवासी फुफेरी बहन से समलैंगिक प्यार में बंध गई। दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। अब दोनों का भरोसा एक-दूसरे से उठ गया है।

less than 1 minute read
Apr 06, 2025

बरेली। दिल्ली में रहने वाली युवती बरेली के भमोरा निवासी फुफेरी बहन से समलैंगिक प्यार में बंध गई। दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। अब दोनों का भरोसा एक-दूसरे से उठ गया है। इनमें से एक युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। ममेरी बहन पर मोबाइल फोन और जेवर लेकर भाग जाने का आरोप लगाया।

जेवर और मोबाइल चुराकर दिल्ली से भागी युवती

दिल्ली से आई युवती ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी काम की तलाश में चार साल पहले दिल्ली गई थी। वहां उसने अपने साथ किराये के कमरे में रख लिया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं। साथ जीने मरने की कसमें खा लीं, लेकिन बीते दिनों से फुफेरी बहन के व्यवहार में बदल आ गया। वह उसका फोन और जेवर चुराकर दिल्ली से भाग आई। जब उसे कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह यहां आई है।

फुफेरे भाई पर भी छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरु

युवती का आरोप था कि उसने भमोरा में बहन के घर पहुंचकर अपना सामान मांगा तो फुफेरे भाई ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि फुफेरी बहन ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर पिता को थाने का चौकीदार बताते हुए चाकू से हमला करवाने और तेजाब डलवाने की धमकी दी है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। झगड़े के पीछे फुफेरी बहन की किसी युवक से दोस्ती होने की बात बताई जा रही है।

Also Read
View All
कान्हा उपवन में भूख से गायों की मौत का आरोप, गो रक्षा परिषद ने किया हंगामा, गेट पर धरना, मौके पर पहुंची पुलिस

मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में लगे आधुनिक एलएचबी कोच, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

इश्क का जाल बना ब्लैकमेल का हथियार… हनीट्रैप क्वीन पूजा गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे थे 10 लाख

गौकशों पर कहर बनकर टूटी बरेली पुलिस, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

सपनों के जाल में फंसा युवक… मैट्रिमोनियल से शुरू हुआ इश्क, निवेश के नाम पर 13 लाख समेटकर फरार हुई युवती

अगली खबर