बरेली

लिव-इन पार्टनर निकला हैवान, शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध, फिर कर दिया ऐसा कांड कि दंग रह गए लोग

प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Nov 06, 2025
Feature image

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद पति उसे यह कहकर छोड़ गया कि उसे लड़का चाहिए। पिछले तीन साल से पति का कोई पता नहीं है। परिवार चलाने के लिए महिला जागरण कार्यक्रमों में राधा की झांकी में अभिनय का काम करती है।

करीब आठ महीने पहले उसकी मुलाकात रिठौरा निवासी टिंकू साहू से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया। टिंकू ने शादी का वादा करते हुए महिला को अपने साथ रहने के लिए राजी किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे।

महिला का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो टिंकू ने हर बार टाल दिया। अब वह न केवल शादी से इनकार कर रहा है बल्कि फोन पर धमकी दे रहा है कि अगर उसने मुकदमा दर्ज कराया तो वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। प्रेमनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रमाण मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।