बरेली

शिवपाल यादव ने घोषित किए प्रत्याशी, ये प्रत्याशी सपा की राह करेगी और मुश्किल

समन ताहिर नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष शहला ताहिर की बेटी हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 3:44 PM IST
saman tahir
शिवपाल यादव ने घोषित किए प्रत्याशी, ये प्रत्याशी सपा की राह करेगी और मुश्किल

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव की पार्टी ने बरेली लोकसभा से समन ताहिर को चुनाव मैदान में उतारा है। समन ताहिर नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष शहला ताहिर की बेटी हैं और उनके चुनाव मैदान में उतरने से गठबंधन की राह इस सीट पर और भी मुश्किल हो गई है।

कभी नहीं जीती सपा-बसपा

बरेली लोकसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ है और इस सीट पर सपा और बसपा को कभी जीत नसीब नहीं हुई है। सपा बसपा गठबंधन के तहत ये सीट सपा के खाते में आई है। ऐसे में शिवपाल यादव ने मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर समाजवादी पार्टी की राह और मुश्किल कर दी है। क्योकि चर्चा है कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी भी मुस्लिम नेता को टिकट देना चाहती है और बदायूं के रईस अंसारी का नाम तेजी से चल रहा है ऐसे में समन ताहिर के चुनाव मैदान में आने से सपा प्रत्याशी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

Updated on:
19 Mar 2019, 3:44 PM IST
Published on: