बरेली

लव जिहाद: आबिद से बना बबलू, प्यार, दुष्कर्म, धर्मांतरण, निकाह और फिर…

बरेली में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। जहां आबिद से बबलू बने एक युवक ने हिन्दू महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

2 min read
Jun 02, 2023

उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला को आबिद से बबलू बने दूसरे संप्रदाय के युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवक ने महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक के प्यार में पागल महिला यह सब इसलिए सहती रही ताकि उसका घर बचा रहे। बाद में उसे जब सच का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद युवक ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हाथ में कलावा और माथे पर लगाता था तिलक

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग होकर महिला ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और अक्सर फोन करने लगा। उसने अपना नाम बबलू बताया। हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगाता था। युवक ने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।

ब्यूटी पार्लर में किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि बबलू ब्यूटी पार्लर में आकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

बबलू का असली नाम था आबिद

महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां जाकर महिला पता लगा कि युवक मुसलमान का है। उसका नाम बबलू नहीं बल्कि आबिद है।

धर्म परिवर्तन और निकाह

आबिद ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और महिला से निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी उस पर जुल्म करता रहा। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पीड़िता ने आबिद के पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

आरोपी आबिद ने महिला को कुछ दिन अपने घर में रखा। फिर उसे करगैना में ले गया। कुछ दिनों तक वहां रखा। करगैना से परसाखेड़ा ले गया, जहां उसके साथ मारपीट करता था। किसी तरह महिला उसके चुंगल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने 22 मई को थाना सुभाषनगर में आबिद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि करगैना चौकी प्रभारी मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह खबर श्रेया पांडेय ने लिखी है। श्रेया पत्रिका यूपी डिजिटल के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)

Published on:
02 Jun 2023 06:49 pm
Also Read
View All