हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बरेली एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। 30 मार्च से लागू होने वाले नए टाइमटेबल में दोनों उड़ानों के दिन आपस में बदल दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को नई प्लानिंग के साथ सफर करना होगा।
बरेली। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बरेली एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। 30 मार्च से लागू होने वाले नए टाइमटेबल में दोनों उड़ानों के दिन आपस में बदल दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को नई प्लानिंग के साथ सफर करना होगा।
अब तक जहां बेंगलुरु की फ्लाइट शनिवार को जाती थी, वहीं 30 मार्च से यह उड़ान रविवार को शिफ्ट कर दी गई है। दूसरी ओर नवी मुंबई की फ्लाइट अब शनिवार को संचालित होगी। ऐसे में नवी मुंबई के लिए शुक्रवार और शनिवार लगातार दो दिन उड़ान उपलब्ध रहेगी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले बरेली से मुंबई के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट थी, जबकि बेंगलुरु के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा मिलती थी। अब इसमें बड़ा फेरबदल किया गया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अब बरेली से उड़ान मुंबई की जगह सीधे नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जाएगी। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नए शेड्यूल के अनुसार नवी मुंबई से फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 1:35 बजे बरेली पहुंचेगी और 2:20 बजे वापस रवाना होगी। वहीं बेंगलुरु से फ्लाइट 2:10 बजे बरेली आएगी और 2:45 बजे वापसी करेगी।
पहले शनिवार को दोनों फ्लाइट्स के समय में कम अंतर होने से एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ जाता था। अब दिन बदलने से संचालन आसान होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।