बरेली

बरेली कॉलेज में रील्स बनाना अब नामुमकिन, बिना आईडी एंट्री पर भी रोक, आखिर क्यों उठाया गया ये कदम

इंटरनेट मीडिया पर लगातार वायरल हो रही विवादित रील्स ने बरेली कॉलेज प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

2 min read
Apr 10, 2026
बरेली कॉलेज

बरेली। इंटरनेट मीडिया पर लगातार वायरल हो रही विवादित रील्स ने बरेली कॉलेज प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। छात्राओं द्वारा कैंपस में द्विअर्थी शब्दों के साथ बनाए गए वीडियो सामने आने के बाद चीफ प्राक्टर ने परिसर में रील्स और वीडियो शूटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सीधे निलंबन जैसी कार्रवाई होगी।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई, जिसमें कॉलेज परिसर के स्वीमिंग पूल भवन के सामने स्कूटी पर बैठकर तीन छात्राओं ने वीडियो शूट किया। इस रील में द्विअर्थी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद भी इसी तरह की रील्स लगातार अपलोड होती रहीं, जिससे कॉलेज की छवि पर सवाल उठने लगे।

अनुशासनहीनता पर पहले भी दी गई चेतावनी

बुधवार को बारिश के दौरान तीन विद्यार्थियों द्वारा अनुशासनहीनता किए जाने पर उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होते देख प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सीधे प्रतिबंध लागू कर दिया। चीफ प्राक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि अब कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की रील या वीडियो शूटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई छात्र-छात्रा इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ निलंबन सहित कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने उठाई आपत्ति

प्रतिबंध के फैसले पर कुछ विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कई छात्र कॉलेज के ऐतिहासिक भवन, हरियाली और शैक्षणिक माहौल को रील्स के माध्यम से सकारात्मक तरीके से दिखाते हैं। उनका तर्क है कि केवल आपत्तिजनक या नकारात्मक कंटेंट पर ही रोक लगनी चाहिए। प्रशासन ने साफ किया है कि कॉलेज परिसर में वाहनों का प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है, इसलिए छात्र वाहन पार्किंग में ही खड़े करें। साथ ही बिना परिचय पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also Read
View All
बरेली SSP ने जारी किया चौकी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड, टॉप-10 को इनाम, फिसड्डियों को चेतावनी

बरेली में पेपर लीक और कॉकरोच पार्टी पर बोले मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विकास योजनाओं की समीक्षा कर विपक्ष को घेरा

बरेली के फाइव स्टार होटल से ग्राहकों का सीक्रेट डेटा चोरी,  कर्मचारी फरार, सिस्टम से सबूत भी मिटाए, मैनेजमेंट में खलबली

अतीक अहमद के गुर्गे लाला गद्दी ने की फायरिंग तो बदला नाम; किस मामले में होटल ताज दिल्ली दरबार के मालिक का भाई गिरफ्तार

कौन हैं वो 18 चेहरे जिनकी बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, मंत्री के रिश्तेदार और हनुमान दल नेता के हत्यारोपी पर बड़ी कार्रवाई