बरेली

मेयर उमेश गौतम ने एक साल का दिया हिसाब, अगले साल के लिए किया ये बड़ा वायदा

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि बेसहारा गायों के लिए एक साल के भीतर कान्हा उपवन का निर्माण किया जा चुका है
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2018, 3:27 PM IST
Mayor Umesh Gautam told the achievements of his one year term
मेयर उमेश गौतम ने एक साल का दिया हिसाब, अगले साल के लिए किया ये बड़ा वायदा

बरेली। भाजपा के मेयर उमेश गौतम ने अपने एक साल की उपलब्धियां गिनवाई और आने वाले समय में होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उमेश गौतम ने उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उन्होंने चुनाव से पहले जो वायदे किए थे वो पूरे हो रहें है। उन्होंने कहा कि चुनावी वायदे के मुताबिक़ जनता को टैक्स में राहत दी गई है साथ ही शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराया गया है और अब बरेली स्मार्ट हो रहा है।

टैक्स में दी छूट

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि मेयर के चुनाव में उन्होंने जनता से वायदा किया था कि वो जनता को बोर्ड की पहली बैठक में ही टैक्स के आतंक से मुक्ति दिलाएंगे।उन्होंने कहा कि बोर्ड की पहली बैठक में ही 35 से 50 प्रतिशत तक टैक्स में कटौती की गई। शहर के 70 वार्डों के लोगों को टैक्स में राहत दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का वायदा किया था। एक पार्किंग मोती पार्क में बननी है जिसका टेंडर हो चुका है और एक पार्किंग सीतापुर अस्पताल में बनेगी जिसका प्रस्ताव पास हो चुका है।

शहर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि महिला सुरक्षा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शहर की हर सड़क और गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाया जा रहा है जहाँ से निगरानी की जाएगी इस सिस्टम से शहर में लगी लाइट को भी जोड़ा जाएगा जिससे कि कहीं की भी लाइट खराब होने पर नगर निगम को पता चल जाएगा।

हर सड़क होगी पक्की

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि बेसहारा गायों के लिए एक साल के भीतर कान्हा उपवन का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी भी तमाम जगहों पर कच्ची सड़कें है और अगले साल उनका लक्ष्य है कि इन सभी कच्ची सड़कों को पक्का किया जाएगा।

Published on: