बरेली

मैगा ईको पार्क बनकर तैयार, 1500 परिवारों का सपना पूरा, ऐसे करें पेमेंट और पाएं तुरंत कब्जा

शहर में किफायती आवास की बढ़ती मांग के बीच बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ा दांव खेलते हुए मैगा ईको पार्क आवासीय परियोजना को पूरा कर दिया है। कुआ डांडा, पुरनापुर, बीसलपुर रोड पर बड़े बाईपास से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर बनी इस परियोजना में 1500 परिवारों के लिए फ्लैट तैयार किए गए हैं।

2 min read
Feb 03, 2026

बरेली। शहर में किफायती आवास की बढ़ती मांग के बीच बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ा दांव खेलते हुए मैगा ईको पार्क आवासीय परियोजना को पूरा कर दिया है। कुआ डांडा, पुरनापुर, बीसलपुर रोड पर बड़े बाईपास से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर बनी इस परियोजना में 1500 परिवारों के लिए फ्लैट तैयार किए गए हैं। बीडीए का दावा है कि यह योजना निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन के अनुसार परियोजना को पर्यावरण अनुकूल मॉडल पर विकसित किया गया है। परिसर में हरित क्षेत्र, साफ-सुथरा वातावरण, चौड़ी आंतरिक सड़कें और जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बीडीए इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय परिसर के रूप में पेश कर रहा है, जहां रहने वालों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिलेगा।

सबके लिए आवास के दावे को जमीन पर उतारने की कोशिश

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तैयार इस परियोजना को सबके लिए आवास के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे पात्र परिवारों के लिए यह मौका खास माना जा रहा है। शहर के विस्तार और सुनियोजित विकास में भी इस योजना की भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

फाइनल पेमेंट के साथ ही मिलेगा कब्जा

बीडीए ने साफ कर दिया है कि जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं, वे अंतिम भुगतान करते ही तुरंत कब्जा ले सकेंगे। यानी अब फाइलों और औपचारिकताओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राधिकरण का कहना है कि बिना देरी के लोगों को उनके नए घर में बसाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

शहर में किफायती आवास की दिशा में बड़ी पहल

रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच मैगा ईको पार्क को बरेली में किफायती आवास की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कितनी तेजी से आवंटित परिवार अपने नए घरों में शिफ्ट होते हैं और यह परियोजना जमीनी स्तर पर लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Also Read
View All

अगली खबर