4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीडीए का बुलडोजर प्रहार, इज्जतनगर में बिना अनुमति पनप रही अवैध कॉलोनी जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

इज्जतनगर में अवैध कॉलोनाइजरों पर आखिरकार बीडीए का बुलडोजर गरज ही उठा। मंगलवार को एयरफोर्स बाउंड्रीवाल से सटे ग्राम कंजादासपुर में बिना अनुमति धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को मलबे में तब्दील कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। इज्जतनगर में अवैध कॉलोनाइजरों पर आखिरकार बीडीए का बुलडोजर गरज ही उठा। मंगलवार को एयरफोर्स बाउंड्रीवाल से सटे ग्राम कंजादासपुर में बिना अनुमति धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को मलबे में तब्दील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भूमाफियाओं में भगदड़ मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि सिराज नामक व्यक्ति करीब 5000 वर्गमीटर जमीन पर नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अवैध प्लॉटिंग कर रहा था। बिना नक्शा पास कराए भूखंडों का चिन्हांकन, कच्ची-पक्की सड़कें और बाउंड्रीवाल तक खड़ी कर दी गई थी। शिकायतों की बौछार के बाद बीडीए ने सख्त रुख अपनाया और सीधे बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दे दिया।

मौके पर ही जमींदोज किए रास्ते और बाउंड्रीवाल

विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रवर्तन टीम ने सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह और अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। बुलडोजर ने कॉलोनी के अंदर बनाए गए रास्तों, चिन्हित प्लॉटों और खड़ी की गई बाउंड्रीवाल को चंद घंटों में ध्वस्त कर दिया। देखते ही देखते पूरी अवैध बसावट मलबे में बदल गई।

भूमाफिया को कड़ा संदेश: अब सीधे कार्रवाई

बीडीए अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनाइज़ेशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना स्वीकृति प्लॉटिंग करने वालों पर अब सीधे बुलडोजर चलेगा। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है नियम तोड़ोगे तो निर्माण नहीं बचेगा।

खरीदारों के लिए चेतावनी: लालच में न फंसें

प्राधिकरण ने आम नागरिकों को भी सख्त चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत नक्शे और वैध अनुमति वाली कॉलोनियों में निवेश करना भारी पड़ सकता है। ऐसे प्लॉटों पर कभी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है, जिससे खरीदार का पैसा और जमीन दोनों दांव पर लग सकते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग