बरेली

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंची बरेली, कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निपटारा

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गौड़ियाल ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

less than 1 minute read
Jan 20, 2025

बरेली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गौड़ियाल ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा मलिन बस्ती का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।

कर्मचारियों को मुहैया कराए जाएंगे सफाई उपकरण

उन्होंने कहा है जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी तरह निर्वहन करूंगी। कर्मचारियों के अधिकारों का पूरा ख्याल किया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कई बार ऐसा सुनने में आता है कि सफाई के उपकरण न होने के कारण शारीरिक परिश्रम से कर्मचारियों को सफाई सुचारू रखनी पड़ती है। इस वजह से कई बार कर्मचारियों की जान चली जाती है। इसको देखते हुए अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से कई योजनाए कर्मचारियों के लिए संचालित हो रही है। हमारी प्राथमिकता होगी कि कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत कई इलाकों में किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम के तहत बस्ती नेकपुर नई आबादी व बाग, चौपुला गिहार बस्ती के लोगों से जनसंपर्क किया। इन जगहों पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को बताया कि तीन माह से संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। महिला कर्मचारियों को दूर ट्रांसफर किया जा रहा है। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी में देरी हो रही है। इस दोपहर में आयोग की सदस्य ने अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा भानु प्रकाश और उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संचित शर्मा को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

Also Read
View All

अगली खबर