बरेली

उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने बताया निदा खान कब होंगी भाजपा में शामिल

रेखा आर्या ने कहा कि बरेली की निदा खान और उत्तराखंड के उधमसिंहनगर की सायरा बानो दोनों ने ही तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई है

1 minute read
Oct 17, 2018
उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने बताया निदा खान कब होंगी भाजपा में शामिल

बरेली। तलाक पीड़ित महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली निदा खान को जल्द ही भाजपा में शामिल किया जाएगा ऐसा कहना है उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या का। रामलीला महोत्स्व में शामिल होने बरेली पहुंची रेखा आर्या ने कहा कि बरेली की निदा खान और उत्तराखंड के उधमसिंहनगर की सायरा बानो दोनों ने ही तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई है और उन्होंने जीत भी हासिल की है। रेखा आर्या ने कहा कि ऐसी ही मुस्लिम महिलाओं का समाज में प्रतिनिधित्व करने की जरूरत है और इन्हे प्रोत्साहित करने के लिए हमारी पार्टी बराबर प्रयास कर रही है। एक उचित समय आने पर इन दोनों को ही तीन तलाक के खिलाफ जो भारतीय जनता पार्टी की मुहीम है। उस मुहीम के साथ इनको जोड़ा जाएगा और उचित समय आने पर इनकी ज्वाइनिंग भाजपा में सम्भव हो जाएगी।

चुनाव के बाद बढ़ सकती है बात

रेखा आर्या ने बताया कि अभी पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव है साथ ही उत्तराखंड में भी नगर निकाय के चुनाव है। इन चुनावों में पार्टी शीर्ष नेता व्यस्त है और जब ये चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे उसके बाद दोनों को ही पार्टी में शामिल करने की कोशिश की जाएगी। इसके पहले भी निदा खान की रेखा आर्या से मुलाकात हुई थी और उनकी भाजपा में जाने की सम्भावना बढ़ गई थी लेकिन एन समय किसी कारणवश निदा भाजपा में शामिल नहीं हो पाई थी।

केंद्रीय नेतृत्व के सामने हो सकती है ज्वाइनिंग

रेखा आर्या ने यह कह कर कि अभी हाईकमान पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है जिसके चलते अभी ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही है लेकिन उचित समय आने पर निदा खान को पार्टी में शामिल किया जाएगा। इससे ये साफ़ हो गया है कि रेखा आर्य भी चाहती है कि निदा खान की ज्वाइनिंग केंद्रीय नेतृत्व के सामने हो।

ये भी पढ़ें

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी
Published on:
17 Oct 2018 07:11 pm
Also Read
View All