बरेली

मिशन शक्ति 5.0: शहर की सड़कों पर महिलाओं ने दौड़ लगाकर दिया संदेश,‘रुकावटें रोक नहीं सकतीं शक्ति हमारी’

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश के साथ शुक्रवार को बरेली पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया। मिशन शक्ति दौड़ रुकावटों से आगे शक्ति की ओर नाम से हुई इस दौड़ का आगाज रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हुआ, जो चौकी चौराहा तक निकाली गई।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
Feature image

बरेली। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश के साथ शुक्रवार को बरेली पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया। मिशन शक्ति दौड़ रुकावटों से आगे शक्ति की ओर नाम से हुई इस दौड़ का आगाज रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हुआ, जो चौकी चौराहा तक निकाली गई।

इस आयोजन का नेतृत्व एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया। उनके साथ सीओ द्वितीय सोनाली मिश्रा, महिला पुलिसकर्मी और वीरांगना यूनिट की सदस्याएं भी दौड़ में शामिल हुईं। दौड़ के दौरान महिलाओं ने नारे लगाकर आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डीआईजी अजय कुमार साहनी की धर्मपत्नी रिचा सिंह, बीडीए वीसी डॉ. मणिकंडन ए. की धर्मपत्नी तबिथा, एडीएम (ई) पूर्णिमा सिंह और जिला वन अधिकारी बदायूं निधि चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम और प्रेरणादायी बन गया।

मिशन शक्ति दौड़ का मकसद समाज में यह संदेश देना था कि महिलाएं हर रुकावट को पार कर अपनी मंज़िल तक पहुंच सकती हैं। बरेली पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।