बरेली

तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

भमोरा क्षेत्र के सरदार नगर पुल के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई। गांव पसतौर निवासी जानकी प्रसाद की पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुद जानकी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image
मृतक मां-बेटे का फाइल फोटो। (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भमोरा क्षेत्र के सरदार नगर पुल के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई। गांव पसतौर निवासी जानकी प्रसाद की पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुद जानकी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकी प्रसाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी और बेटे प्रशांत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव नूरपुर बुजुर्ग में रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की दावत में शामिल होने गए थे। देर रात जब तीनों वापस लौट रहे थे, तभी सरदार नगर पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मां-बेटे की मौके पर मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

टक्कर इतनी तेज थी कि प्रीति देवी और उनका बेटा प्रशांत राजपूत (10) सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ बैठे। वहीं, जानकी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टैंकर चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौत की खबर जैसे ही गांव पसतौर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जानकी प्रसाद के दो बच्चे थे बेटा प्रशांत और एक बेटी। इस हादसे में बड़ा बेटा प्रशांत काल के गाल में समा गया।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर