बरेली

नगर आयुक्त ने खत्म कराया कांग्रेसियों का धरना, 30 नवंबर को लगेगी पंडित नेहरू की प्रतिमा

चौकी चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गांधी पार्क में अनशन पर बैठे कांग्रेसियों से आज नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मुलाकात की।

less than 1 minute read
Nov 12, 2024
Feature image

बरेली। चौकी चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गांधी पार्क में अनशन पर बैठे कांग्रेसियों से आज नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसी माह नवंबर नेहरू जी की प्रतिमा चौकी चौराहे पर लग जाएगी। इसी के साथ कांग्रेसी नेताओं ने आज अनशन खत्म कर दिया है। उनका कहना है अगर 30 नवंबर तक नेहरू जी की प्रतिमा चौकी चौराहे पर नहीं लगी तो 1 दिसंबर से दोबारा अनशन शुरू किया जाएगा।

30 नवंबर से पहले लगेगी नेहरू की प्रतिमा

गांधी पार्क में पहुंचे नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि 30 नवंबर से पहले ही चौकी चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त के इस आश्वासन से कांग्रेसी नेता मान गए हैं।

30 नवंबर को नहीं लगी प्रतिमा तो फिर होगा अनशन

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नगर आयुक्त के आश्वासन पर आज अनशन खत्म किया जा रहा है। अगर 30 नवंबर तक नेहरू जी की प्रतिमा नहीं लगी तो दोबारा इसी जगह पर अनशन शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के एई, जेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read
View All
पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा