बरेली

नगर निगम सख्त: दो ठेकेदारों की लापरवाही उजागर, एक पर 50 हजार जुर्माना, दूसरे को थमाया 5 लाख का नोटिस

शहर में सड़क व नाली निर्माण कार्यों में लगातार मिल रही गड़बड़ियों पर नगर निगम अब पूरी तरह सख्त हो गया है। निगम की अभियंता टीम ने दो अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण किया, जहां पर गंभीर मानक उल्लंघन पकड़े गए। एक ठेकेदार पर तत्काल जुर्माना लगाया गया, जबकि दूसरे को 5 लाख रुपये के आर्थिक दंड का नोटिस थमाया गया है।

2 min read
Nov 29, 2025

बरेली। शहर में सड़क व नाली निर्माण कार्यों में लगातार मिल रही गड़बड़ियों पर नगर निगम अब पूरी तरह सख्त हो गया है। निगम की अभियंता टीम ने दो अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण किया, जहां पर गंभीर मानक उल्लंघन पकड़े गए। एक ठेकेदार पर तत्काल जुर्माना लगाया गया, जबकि दूसरे को 5 लाख रुपये के आर्थिक दंड का नोटिस थमाया गया है। साथ ही दोनों फर्मों को चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में कमियाँ दूर न कीं, तो ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

वार्ड-02 धोबी चौराहा मामले में 50 हजार का जुर्माना

मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी के अनुसार धोबी चौराहा से रेलवे लाइन तक सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण का काम कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। निरीक्षण के दौरान पता चला कि नाली निर्माण में मानकों के विपरीत पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो तकनीकी रूप से अनुपयुक्त हैं। मौके पर ही कार्य रुकवाते हुए निगम ने फर्म पर 50 हजार रुपये का तत्काल अर्थदंड लगाया और नाली तोड़कर मानक के अनुसार दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए।

वार्ड-60 शाहदाना: सड़क उखड़ने पर ठेकेदार को 5 लाख का नोटिस

एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि शाहदाना क्षेत्र में श्यामगंज चौराहा से साहू गोपीनाथ चौराहा व बासमंडी तक सड़क चौड़ीकरण और नाली मरम्मत का जिम्मा अग्रवाल कांट्रैक्टर को दिया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि हॉटमिक्स का तापमान और गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। टिंबर्स की दुकान और आजमनगर सराय के पास सड़क का हिस्सा उखड़ रहा था। इसे गंभीर तकनीकी लापरवाही मानते हुए फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है। ठेकेदार को तीन दिन के भीतर सभी खामियां दूर कर लिखित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग जनता के साथ सरासर धोखा है। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों फर्मों को चेताया गया है कि अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा मिली तो उन्हें डिबार कर काली सूची में डाल दिया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है।

Also Read
View All
डॉक्टर काउंटी क्रिकेट लीग का शुभारंभ… पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले… गंगाशील गोल्डन और रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने मारी बाजी

महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

अगली खबर