बरेली

बंद दुकानों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध, जाने

नगर निगम पर शासन प्रशासन का टैक्स वसूली बढ़ाने का दबाव है, जिसके चलते गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कर विभाग की टीम कुतुबखाना पहुंची। बताया जा रहा है कि चार दुकानों पर दो लाख से अधिक का टैक्स बकाया था, जिसके कारण उन्हें सील किया गया।

less than 1 minute read
Mar 06, 2025

बरेली। नगर निगम के कर निरीक्षक की अगुवाई में कुतुबखाना घंटाघर क्षेत्र में चार दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। जैसे ही इस कार्रवाई की सूचना व्यापारियों को मिली, वे मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। इस दौरान व्यापारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए नगर निगम की टीम मौके से वापस लौट गई।

बकाया टैक्स के कारण की सीलिंग, व्यापारियों का आक्रोश

नगर निगम पर शासन प्रशासन का टैक्स वसूली बढ़ाने का दबाव है, जिसके चलते गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कर विभाग की टीम कुतुबखाना पहुंची। बताया जा रहा है कि चार दुकानों पर दो लाख से अधिक का टैक्स बकाया था, जिसके कारण उन्हें सील किया गया। व्यापारियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई को अनुचित बताया। कारोबारी मुकेश का कहना है, त्योहार के समय नगर निगम जबरन दुकानों को सील कर रहा है। पहले ही ऑनलाइन व्यापार की वजह से कारोबार प्रभावित है, अब नगर निगम और मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने दी लोगों को चेतावनी

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि टैक्स वसूली अभियान जारी रहेगा और बकाया न चुकाने वाले व्यापारियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे समय पर टैक्स जमा करें, ताकि ऐसे हालात न बनें। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।

Also Read
View All
राष्ट्रीय युवा दिवस पर कल होगी कैंट बोर्ड की मिनी मैराथन, 872 धावक दिखाएंगे दमखम, पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस

दिन रात मेहनत मजदूरी कर बनवाया दरोगा, वर्दी पहनते ही बदले तेवर, कराया मुकदमा, दरोगा पत्नी ने किया ऐसे पलटवार

इंटरसिटी और आला हजरत की बदलेगी टाइमिंग, बरेली से दिल्ली जाने वाले यात्री खास ध्यान दें, रूट बदलने पर होंगे बदलाव

न्यायिक दौरे पर बरेली पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस अब्दुल शाहिद, सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर, निजी आयोजन में की शिरकत

यूपी के इस जिले में चारपाई पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या की आशंका, जानिए पूरा मामला

अगली खबर