बरेली

नरेन्द्र मोदी ने संतोष गंगवार पर भरोसा जताया, फिर से मंत्री बनाया

संतोष गंगवार के शपथ ग्रहण करते ही बरेली में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2019, 7:58 PM IST
Narendra Modi trusts Santosh Gangwar, again made minister
नरेन्द्र मोदी ने संतोष गंगवार पर भरोसा जताया, फिर से मंत्री बनाया

बरेली। आठवीं बार बरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए संतोष गंगवार को मोदी-2 सरकार में मंत्री बनाया गया है। संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के साथ ही शपथ ली। संतोष गंगवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
बनाया गया है।संतोष गंगवार के पास अमित शाह का फोन आने के बाद ही उनके समर्थकों ने ख़ुशी का इजहार करना शुरू कर दिया था और संतोष गंगवार के शपथ ग्रहण करते ही बरेली में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। संतोष गंगवार इसके पहले मोदी सरकार-1 में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और राज्य मंत्री रहे हैं। संतोष गंगवार को पिछली मोदी सरकार में वित्त, कपड़ा, श्रम और रोजगार मंत्रालय मिला था।

आठवीं बार चुने गए संतोष

सांसद संतोष गंगवार बरेली से आठ बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके है।संतोष गंगवार ने पहला चुनाव 1989 में जीता था इसके बाद संतोष गंगवार 2004 तक लगातार छह बार सांसद चुने गए। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 के चुनाव में वो सातवीं बार चुनाव जीते और मोदी सरकार में मंत्री बने थे। संतोष गंगवार इसके पहले अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भी पेट्रोलियम राज्य मंत्री बने थे।

Updated on:
30 May 2019, 7:58 PM IST
Published on: